SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    Long Island City

    -0.79°C

    Stormy
    4.12 km/h
    60%
    0.2h

    Latest

    लिफ्ट में घुसते ही गायब हो जाता है नेटवर्क! कैसे ये लोहे का पिंजरा बन जाता है सिग्नल का सबसे बड़ा दुश्मन?

    No Network in Lift: अक्सर आपने महसूस किया होगा कि जैसे ही आप लिफ्ट के अंदर कदम रखते हैं मोबाइल नेटवर्क अचानक कमजोर पड़ जाता है या पूरी तरह गायब हो जाता है. कॉल कट जाती है, इंटरनेट रुक जाता है और मैसेज भी नहीं जाते. यह समस्या सिर्फ आपके फोन की नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है. मोबाइल सिग्नल रेडियो वेव्स के जरिए काम करता है. ये वेव खुले वातावरण में आसानी से यात्रा करती हैं लेकिन जब इनके सामने मोटी दीवारें या धातु की वस्तुएं आ जाती हैं तो सिग्नल कमजोर हो जाता है. लिफ्ट का ढांचा आमतौर पर लोहे या स्टील से बना होता है जो सिग्नल को अंदर आने से रोक देता है. लिफ्ट कैसे बन जाती है फैराडे केज? लिफ्ट को आप एक तरह का फैराडे केज मान सकते हैं. फैराडे केज वह संरचना होती है जो बाहरी विद्युत तरंगों को अंदर आने से रोकती है. चूंकि लिफ्ट पूरी तरह धातु से घिरी होती है इसलिए मोबाइल टावर से आने वाला सिग्नल उसके अंदर ठीक से प्रवेश नहीं कर पाता. इसके अलावा, लिफ्ट अक्सर इमारत के बीचोंबीच या अंदरूनी हिस्से में होती है, जहां पहले से ही सिग्नल कमजोर रहता है. जब इस पर धातु की परत जुड़ जाती है तो नेटवर्क लगभग खत्म हो जाता है. क्या सिर्फ लिफ्ट ही जिम्मेदार है? सिर्फ लिफ्ट ही नहीं, बल्कि ऊंची इमारतों की मोटी कंक्रीट दीवारें और बेसमेंट भी नेटवर्क को प्रभावित करते हैं. अगर बिल्डिंग में सिग्नल बूस्टर या इन-बिल्डिंग नेटवर्क सिस्टम न लगा हो तो समस्या और बढ़ जाती है. इसके अलावा, अगर एक ही समय में कई लोग लिफ्ट में नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हों तो उपलब्ध सिग्नल और भी कमजोर महसूस हो सकता है. क्या है इसका समाधान? हालांकि लिफ्ट के अंदर पूरी तरह मजबूत नेटवर्क मिलना मुश्किल है लेकिन कुछ उपाय मदद कर सकते हैं. बेहतर नेटवर्क के लिए 4G या 5G सपोर्ट वाला फोन और अपडेटेड सॉफ्टवेयर होना जरूरी है. कई आधुनिक इमारतों में सिग्नल बूस्टर लगाए जाते हैं जिससे समस्या कम हो जाती है. अगर आप जरूरी कॉल पर हैं तो लिफ्ट में प्रवेश करने से पहले बातचीत खत्म करना बेहतर रहता है. इंटरनेट आधारित कॉलिंग या वाई-फाई कॉलिंग फीचर भी कुछ हद तक मददगार हो सकता है, बशर्ते बिल्डिंग में वाई-फाई उपलब्ध हो. यह भी पढ़ें: फोन चोरी हो गया? घबराएं नहीं! ये 5 काम तुरंत कर लिए तो पैसा और डेटा दोनों रहेंगे पूरी तरह से सुरक्षित

    इन तरीकों से फिर काम ले सकते हैं अपनी पुरानी स्मार्टवॉच, मोटा खर्चा बच जाएगा

    पुराने स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी को रिपर्पज करना आसान है. इन्हें सिक्योरिटी कैमरा और सेकेंडरी डिस्प्ले जैसी चीजों के लिए यूज किया जा सकता है, लेकिन स्मार्टवॉच को रीयूज करने पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते. अपग्रेड करते ही लोग अपनी पुरानी स्मार्टवॉच को अलमारी में रख देते हैं और फिर यह यहीं रखे-रखे खराब होने लगती है. आज हम आपको बताएंगे कि अलमारी में पड़ी अपनी स्मार्टवॉच को आप किन-किन तरीकों से काम में ले सकते हैं. डेस्क क्लॉक या अलार्म बनाएं स्मार्टवॉच को समय देखने के लिए ही बनाया गया था और आप इसी तरीके से इसे काम में ले सकते हैं. अगर इसकी बैटरी पूरे दिन नहीं चलती है तो आप इसे चार्जिंग डॉक पर रखकर डेस्क क्लॉक या अलार्म के तौर पर यूज कर सकते हैं. इसमें आपको बैटरी डाउन होने की भी टेंशन नहीं रहेगी और नई क्लॉक के लिए भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. फोटोग्राफी में आएगी काम अगर आपको फोटो लेने का शौक है तो आप पुरानी स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ शटर के तौर पर यूज कर सकते हैं. गूगल, सैमसंग और वनप्लस समेत कई कंपनियों की स्मार्टवॉच में ऐसे फीचर होते हैं, जो डायरेक्ट कैमरा को कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें आपको लाइव प्रीव्यू भी दिख जाता है तो अगर आप रियर कैमरा से फोटो ले रहे हैं तो यह काम भी आसान हो जाता है. चाइल्ड मॉनिटर अगर आप अपने बच्चे को मॉनिटर करना चाहते हैं तो पुरानी स्मार्टवॉच खूब काम आ सकती है. जब बच्चे बाहर खेलने जा रहे हों या किसी गार्डन में घूम रहे हों तो उन्हें पुरानी स्मार्टवॉच दे दें. इसमें सिम इन्सर्ट करने पर यह कॉलिंग और मैसेजेज जैसे बेसिक फीचर्स को भी सपोर्ट करेगी. एक्सरसाइज के लिए परफेक्ट कंपैनियन अगर आप जॉगिंग या एक्सरसाइज के लिए जा रहे हैं तो फोन को साथ ले जाने की जगह पुरानी स्मार्टवॉच को फिटनेस ट्रैकर के तौर पर यूज कर सकते हैं. इससे आपको नोटिफिकेशन का झंझट भी नहीं झेलना पडे़गा और स्टेप काउंटिंग जैसे जरूरी काम भी हो जाएंगे. ये भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के इस फीचर की होने लगी वाह-वाह, कॉपी होना पक्का है, तैयारी में जुटीं चाइनीज कंपनियां

    Stock Market 24 February: शेयर बाजार में भूचाल, मार्केट को ऐसी लगी नजर कि सेंसेक्स 524 अंक टूटा; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल

    Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 24 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 242.12 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,052.54 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50  71.20 अंक या 0.28 फीसदी फिसलकर 25,641.80 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 501 अंक की गिरावट के साथ 82,792 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 137 अंक फिसल गई थी और 25,575 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर और लूजर टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट टॉप गेनर थे. वहीं, टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा थे. सोमवार को कैसा रहा था मार्केट? भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 23 फरवरी के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 479.95 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,294.66 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 141.75 अंक या 0.55 प्रतिशत उछलकर 25,713.00 के लेवल पर बंद हुए थे. बीएसई बास्केट से अडानी पोर्ट, कोटक बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक, आईटीसी और टीसीएस रहे थे. निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी ऑटो के शेयरों में तेजी थी. वहीं निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Stocks to Watch Today: नए ऑर्डर और डील से चमक सकते हैं इन कंपनियों के शेयर, दिख सकती है हलचल; जानिए डिटेल     

    Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा

    Shukra Gochar 2026: हिंदू ज्योतिष में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर माना जाता है. खासकर शुक्र देव, जो सुख, प्रेम, वैभव और भौतिक समृद्धि के कारक माने जाते हैं. इस बार फाल्गुन महीने में शुक्र देव अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इससे कई राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. शुक्र गोचर कब और कैसे होगा? ज्योतिषियों के अनुसार, 02 मार्च 2026 को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे. भारतीय समयानुसार रात 12 बजकर 57 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. 04 मार्च को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर होगा. 15 मार्च को रेवती नक्षत्र में गोचर 26 मार्च को शुक्र देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस दौरान कई राशि के जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि और नए अवसर देखने को मिल सकते हैं. जानिए किन 2 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ. कर्क राशि के जातकों पर प्रभाव कर्क राशि के लिए यह समय विशेष फलदायी रहेगा. धर्म और कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी. धार्मिक यात्राओं और दान-पुण्य के योग बनेंगे. मेहनत और बुद्धि से धन अर्जित करने के अच्छे अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपको मिलेगा. माता-पिता की सेवा और सम्मान करने से भी लाभ होगा. भौतिक सुखों की प्राप्ति के योग हैं और आप अपने ऊपर धन खर्च कर सकते हैं. कुल मिलाकर कहें तो शुक्र देव की कृपा से कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत धनु राशि वालों के लिए भी यह गोचर कई तरह से लाभदायक साबित होगा. शुक्र देव के प्रभाव से आप वाचाल और सामाजिक बनेंगे. कारोबार और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी. ब्यूटी प्रोडक्ट्स या सौंदर्य-संबंधित व्यवसाय करने वाले जातकों को विशेष फायदा होगा. सात्विक गुणों का विकास होगा, और भौतिक वस्तुओं पर धन खर्च करने के योग बनेंगे. मोबाइल, लैपटॉप या अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता की जरूरत रहेगी, लेकिन अधिकांश मामलों में शुक्र देव शुभ फल देंगे. फाल्गुन महीने में शुक्र देव का गोचर आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नए अवसर लेकर आ सकता है. चाहे आप कर्क राशि के हों या धनु राशि के, इस समय धार्मिक गतिविधियों, दान और परोपकार में भाग लेने से आपके ऊपर ग्रहों की कृपा और बढ़ जाएगी. Holashtak 2026: होलाष्टक कल से शुरू हो रहे हैं, आज ही निपटा लें ये काम, 8 दिन सभी ग्रह रहेंगे उग्र Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

    पासवर्ड में कर दी ये छोटी सी चालाकी तो हैकर्स हो जाएंगे फेल! जानिए Digital Password बनाने का सबसे सुरक्षित तरीका

    Digital Password: आज के डिजिटल दौर में हमारा ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है बैंकिंग, शॉपिंग, सोशल मीडिया और ऑफिस का काम. ऐसे में अगर आपका पासवर्ड कमजोर है तो हैकर्स के लिए आपकी निजी जानकारी तक पहुंचना बेहद आसान हो सकता है. कई लोग अब भी 123456, जन्मतिथि या अपना नाम जैसे आसान पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ ही सेकंड में क्रैक हो सकते हैं. मजबूत पासवर्ड आपकी डिजिटल सुरक्षा की पहली दीवार है. पासवर्ड बनाते समय करें ये छोटी लेकिन असरदार चालाकी सबसे पहले यह समझ लें कि पासवर्ड जितना लंबा और जटिल होगा, उतना सुरक्षित रहेगा. कोशिश करें कि आपका पासवर्ड कम से कम 12 से 16 अक्षरों का हो. इसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और विशेष चिन्ह जैसे @, #, $, % जरूर शामिल करें. एक आसान तरीका यह है कि आप किसी वाक्य को आधार बनाएं. उदाहरण के लिए, मुझे हर सुबह 6 बजे चाय पसंद है. अब इस वाक्य को तोड़कर अक्षरों, अंकों और चिन्हों के साथ मिलाकर एक नया पासवर्ड बना सकते हैं. इस तरह बना पासवर्ड आपके लिए याद रखना आसान होगा लेकिन हैकर्स के लिए अनुमान लगाना मुश्किल. हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड क्यों जरूरी? अक्सर लोग एक ही पासवर्ड कई वेबसाइट्स पर इस्तेमाल करते हैं. अगर किसी एक वेबसाइट का डाटा लीक हो जाए तो आपके बाकी अकाउंट भी खतरे में पड़ सकते हैं. इसलिए हर सोशल मीडिया, बैंकिंग और ईमेल अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें. साथ ही, समय-समय पर पासवर्ड बदलना भी जरूरी है. खासकर अगर आपको किसी संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा हो तो तुरंत पासवर्ड अपडेट करें. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन है सुरक्षा की दूसरी ढाल सिर्फ मजबूत पासवर्ड ही काफी नहीं है. जहां भी संभव हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू करें. इससे पासवर्ड के अलावा आपके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी या ऑथेंटिकेशन ऐप की जरूरत होती है. इससे सुरक्षा कई गुना बढ़ जाती है. इन गलतियों से जरूर बचें कभी भी अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें. पब्लिक वाई-फाई पर संवेदनशील अकाउंट में लॉगिन करने से बचें. ब्राउज़र में पासवर्ड सेव करते समय भी सावधानी रखें और भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें. अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो हैकर्स के लिए आपका अकाउंट तोड़ना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. याद रखिए डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. यह भी पढ़ें: Vivo V70 Elite Vs OnePlus 15R Vs Oppo Reno 15: बैटरी, परफॉर्मेंस, कैमरा और प्राइस की रेस में कौन आगे, जानिए किसे खरीदने में है समझदारी

    लैपटॉप सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री को तैयार Nvidia, इसी साल लॉन्च करेगी पहला डिवाइस, ऐप्पल को टक्कर देने पर नजर

    Nvidia एक बार फिर से लैपटॉप के साथ कंज्यूमर पीसी मार्केट में वापसी के लिए तैयार दिख रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसी साल अपना पहला लैपटॉप लॉन्च कर सकती है और इसमें खुद का प्रोसेसर यूज किया जाएगा. बता दें कि ग्राफिक्स चिप और एआई डेटा सेंटर हार्डवेयर में Nvidia एक बड़ा नाम है और यह एआई बूम का सबसे ज्यादा फायदा उठाने वाली कंपनियों में शामिल है. आइए जानते हैं कि कंपनी के लैपटॉप में क्या खास होगा. लैपटॉप के लिए खास प्रोसेसर बना रही है कंपनी Nvidia अपने लैपटॉप के लिए Arm-based system-on-a-chip प्रोसेसर बना रही है. इस नए प्रोसेसर में CPU, GPU और एआई एक्सलरेशन एक ही यूनिट में होगा. इसकी मदद से कंपनी हल्के और पावर एफिशिएंट लैपटॉप बना पाएगी, जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ जबरदस्त एआई परफॉर्मेंस देंगे. इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ऐप्पल के मैकबुक को टक्कर देना चाहती है, एनर्जी-एफिशिएंट परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. Nvidia के इस प्रोसेसर को लेनोवो और डेल के भी यूज करने की जानकारी मिल रही है. Nvidia के लिए इस प्लानिंग के क्या मायने? पिछले कुछ समय से Nvidia एआई सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा बन गई है, लेकिन कंज्यूमर कंप्यूटर मार्केट से यह गायब-सी होती जा रही है. अब नए लैपटॉप और प्रोसेसर लाकर कंपनी खुद को Intel, AMD और क्वालकॉम के मुकाबले में भी खड़ा करना चाहती है. माना जा रहा है कि कंपनी की एंट्री से विंडोज पीसी मार्केट को नई ताकत मिल सकती है. ग्राहकों को इससे क्या उम्मीद करनी चाहिए? ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Nvidia के लैपटॉप पतले डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार एआई फीचर्स के साथ आएंगे. ग्राफिक्स कैपेबिलिटीज के मामले में कंपनी पहले ही खुद को साबित कर चुकी है और अब ऐप्पल की तरह यूनिफाईड मेमोरी आर्किटेक्चर लाकर कंपनी लैपटॉप सेगमेंट में अपनी जगह मजबूत कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का पहला लैपटॉप इसी साल के आखिर तक लॉन्च और अगले साल तक बड़े स्तर पर अवेलेबल हो जाएगा. ये भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के इस फीचर की होने लगी वाह-वाह, कॉपी होना पक्का है, तैयारी में जुटीं चाइनीज कंपनियां

    Stocks to Watch Today: नए ऑर्डर और डील से चमक सकते हैं इन कंपनियों के शेयर, दिख सकती है हलचल; जानिए डिटेल

    Stocks in Focus Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 23 फरवरी के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 479.95 अंक तो वहीं निफ्टी 50 141.75 अंक उछलकर दिन की समाप्ति की थी. कारोबारी दिन के दौरान कुछ कंपनियों ने अपने नए ऑर्डर और डील को लेकर जानकारी साझा की है. ऐसे में आज यानी मंगलवार, 24 फरवरी को इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन चुनिंदा शेयरों के बारे में.... एनबीसीसी शेयर सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को ओडिशा के क्योंझर स्थित धरानीधर विश्वविद्यालय से 76.27 करोड़ रुपये का नया काम मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी परिसर में एक एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल भवन और अन्य सहायक सुविधाओं का निर्माण करेगी. साथ ही आसपास की सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे. इस अपडेट के बाद बाजार में आज कंपनी के शेयरों में गतिविधि बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. भारती एयरटेल शेयर टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपनी एनबीएफसी इकाई एयरटेल मनी लिमिटेड को विस्तार देने की दिशा में अहम योजना बनाई है. कंपनी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों और कारोबारों तक लोन पहुंचाकर देश में क्रेडिट असमानता को कम करना है. इस योजना के तहत आने वाले कुछ वर्षों में कंपनी करीब 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी कर रही है. जिसमें एयरटेल की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत रहेगी. जबकि प्रमोटर समूह भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड के जरिए शेष 30 फीसदी निवेश किया जाएगा. लुपिन लिमिटेड शेयर फार्मा क्षेत्र की कंपनी लुपिन लिमिटेड को अपनी बायोसिमिलर आंखों की दवा रैनलुस्पेक के यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए यूरोपीयन कमीशन की स्वीकृति मिल गई है. यह अनुमति इंसानों के उपयोग से जुड़े मेडिकल उत्पादों की समिति की पॉजिटिव सिफारिश के बाद दी गई है. ऐसे में आज कंपनी शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं.  वारी एनर्जीज लिमिटेड शेयर सोमवार को वारी एनर्जीज ने जानकारी दी कि, सहायक कंपनी वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस ने जेडएफआई के साथ एक डील की है. इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में 2.5 मेगावाट के इलेक्ट्रोलाइजर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा. ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन के बढ़ावा देने के मकसद से यह डील की गई है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: होली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें; जानें कब हो सकता है ऐलान

    WhatsApp का बड़ा धमाका! अब मैसेज होंगे ऑटो-शेड्यूल और स्पॉइलर फीचर से छिपेगा सीक्रेट कंटेंट, iOS यूजर्स के लिए क्या बदलने वाला है?

    Whatsapp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक काम की सुविधा पर काम कर रहा है जिससे आप पहले से तय समय पर मैसेज भेज सकेंगे. यानी अगर आप किसी खास समय पर बधाई, रिमाइंडर या जरूरी सूचना भेजना चाहते हैं तो अब आपको उस वक्त ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर iOS के लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा गया है. बताया जा रहा है कि यूजर मैसेज टाइप करके तारीख और समय चुन सकेंगे जिसके बाद ऐप खुद तय समय पर उसे भेज देगा. यह सुविधा पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम कर सकती है. कैसे काम करेगा Scheduled Messages फीचर? 📝 WhatsApp beta for iOS 26.6.10.71: what's new?WhatsApp is working on a feature that allows users to format messages as spoilers, and it will be available in a future update!https://t.co/bMxhi4lwNI pic.twitter.com/9phay4NH6z — WABetaInfo (@WABetaInfo) February 19, 2026 जानकारी के अनुसार, शेड्यूल किए गए मैसेज चैट की जानकारी (Chat Info) सेक्शन में एक अलग Scheduled Messages विकल्प के अंदर दिखाई देंगे. यहां से यूजर मैसेज को भेजे जाने से पहले देख या डिलीट भी कर सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए मुफ्त हो सकता है. फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. स्पॉइलर फीचर WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे Spoiler फॉर्मेटिंग कहा जा रहा है. इस सुविधा के जरिए आप मैसेज के किसी खास हिस्से को छिपा सकेंगे. रिसीवर को वह टेक्स्ट तुरंत दिखाई नहीं देगा उसे देखने के लिए उस हिस्से पर टैप करना पड़ेगा. यह फीचर उन स्थितियों में काम आ सकता है जब आप किसी फिल्म, वेब सीरीज या सरप्राइज से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हों और सामने वाला व्यक्ति उसे तुरंत न देखना चाहता हो. अभी तक संकेत मिल रहे हैं कि यह सुविधा केवल टेक्स्ट मैसेज तक सीमित रह सकती है. फोटो, वीडियो या वॉइस नोट के लिए यह उपलब्ध होगी या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. ग्रुप मैसेज हिस्ट्री इसके अलावा WhatsApp Group Message History नाम की सुविधा भी ला रहा है. इस फीचर से जब कोई नया सदस्य किसी ग्रुप में जुड़ेगा तो उसे हाल की चैट का सार समझने के लिए 25 से 100 तक पुराने मैसेज दिखाए जा सकेंगे. इससे नए सदस्य को लंबी चैट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह तुरंत बातचीत के संदर्भ को समझ सकेगा. खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगी जिससे प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यूजर्स के लिए क्या मायने? 📝 WhatsApp beta for iOS 26.7.10.72: what's new?WhatsApp is working on a feature that allows users to schedule messages in their chats, and it will be available in a future update!https://t.co/JbzNXUEAlt pic.twitter.com/NFDUmCpd4y — WABetaInfo (@WABetaInfo) February 21, 2026 इन सभी अपडेट्स का मकसद चैटिंग को ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और लचीला बनाना है. शेड्यूल मैसेज से समय की बचत होगी, स्पॉइलर फीचर से कंटेंट शेयर करना और भी सोच-समझकर किया जा सकेगा और ग्रुप हिस्ट्री से नए मेंबर्स को आसानी होगी. यह भी पढ़ें: एक लिंक और पूरा फोन खाली! स्क्रीन-शेयरिंग स्कैम कैसे भारतीयों को बना रहा है शिकार

    Galaxy S26 Ultra के इस फीचर की होने लगी वाह-वाह, कॉपी होना पक्का है, तैयारी में जुटीं चाइनीज कंपनियां

    सैमसंग के Galaxy S26 Ultra में एक खास फीचर मिलने वाला है, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, सैमसंग ने प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने की जरूरत को खत्म करते हुए S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले दिया है. यह व्यूइंग एंगल को नैरो कर आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन डार्क कर देता है, जिससे वो ये नहीं देख पाएंगे कि यूजर स्क्रीन पर क्या देख रहा है. प्राइवेसी के लिए इस फीचर को बहुत जरूरी माना जा रहा है. अब जानकारी आ रही है कि चाइनीज कंपनियां भी अपने फोन में यह फीचर देने की तैयारी कर रही हैं. टेक्नोलॉजी तैयार कर रही हैं चाइनीज कंपनियां चाइनीज सोशल मीडिया पर आई एक लीक के मुताबिक, सितंबर के आसपास लॉन्च होने वाले चाइनीज कंपनियों के फ्लैगशिप मॉडल में प्राइवेसी-डिस्प्ले जैसी कैपेबिलिटी वाला फीचर मिल सकता है. इसके लिए चाइनीज कंपनियां एक नई 'स्पाई स्क्रीन' टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है. पोस्ट में लिखा गया है कि यह फीचर हार्डवेयर लेवल पर काम करेगा. यानी S26 Ultra की तरह इन फोन में भी एक खास एंगल के बाद स्क्रीन पूरी तरह डार्क दिखेगी. बता दें कि सैमसंग ने इस फीचर के लिए फ्लेक्स मैजिक पिक्सल नाम के नए OLED पैनल को यूज किया है. सितंबर के आसपास चाइनीज कंपनियां कौन-से मॉडल लाएंगी? सितंबर में अभी काफी समय बाकी है और कंपनियों का लॉन्च शेड्यूल भी नहीं आया है. फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर के आसपास Xiaomi 18 और vivo x500 सीरीज लॉन्च हो सकती है. इनके अलावा OnePlus 16, Honor Magic 10 series, iQOO 16 और Oppo Find X10 सीरीज के भी एंट्री करने के आसार हैं. अब यह देखना बाकी है कि इनमें से किन मॉडल में नई 'स्पाई स्क्रीन' टेक्नोलॉजी को यूज कर प्राइवेसी डिस्प्ले जैसा फीचर दिया जाता है. ऐप्पल भी सैमसंग से लेगी टेक्नोलॉजी ऐप्पल भी सैमसंग से प्राइवेसी डिस्प्ले वाली टेक्नोलॉजी लेगी. हालांकि, इसका इस्तेमाल आईफोन में न होकर मैकबुक के लिए किया जाएगा. प्राइवेसी डिस्प्ले वाला मैकबुक 2029 में लॉन्च होने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro Max के मुकाबले इन मामलों में आगे होगा Galaxy S26 Ultra, ऐप्पल के पास नहीं है इन फीचर्स का जवाब

    होली से पहले DA बढ़ोतरी का इंतजार, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी उम्मीदें; जानें कब हो सकता है ऐलान

    DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स होली के वक्त महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी के ऐलान को लेकर बेसब्री से इंतजार करते हैं. केंद्र सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी की खुशी देती है. दिवाली और होली के आस-पास सरकार डीए में बदलाव की घोषणा करती है. 3 मार्च के होली का त्योहार आने वाला है, ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के मन में सवाल है कि इस बार डीए में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है. आइए जानते है, इस बारे में.... कितना बढ़ सकता है डीए? केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस समय 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. जो जुलाई 2025 से प्रभावी है और अक्टूबर 2025 में 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद तय हुआ था. जनवरी 2026 से अगली DA संशोधन को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं.  इस बीच लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स 148.2 जारी किया है. जबकि पिछले 12 महीनों का औसत 145.54 रहा है. इन आंकड़ों के आधार पर ही जनवरी 2026 की संभावित डीए बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. अनुमान के मुताबिक कर्मचारियों का डीए 58 से 60 फीसदी होने की उम्मीद की जा रही है.  होली से पहले घोषणा की उम्मीद, लेकिन तारीख तय नहीं मार्च की शुरुआत में होली होने के कारण महंगाई भत्ते के ऐलान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कर्मचारी यूनियनों के कुछ नेताओं का मानना है कि सरकार इस बार त्योहार से पहले घोषणा कर सकती है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में भी मार्च के पहले सप्ताह में कैबिनेट मंजूरी की संभावना जताई गई है. हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. सरकार पहले भी कुछ मौकों पर बड़े त्योहारों के आसपास डीए बढ़ोतरी की घोषणा करती रही है. जैसे दिवाली के समय जुलाई-दिसंबर अवधि की बढ़ोतरी. लेकिन जनवरी-जून अवधि के मामले में कोई तय पैटर्न नहीं रहा है और कई बार फैसला होली के बाद भी आया है. चूंकि AICPI डेटा जनवरी में जारी हो चुका है, इसलिए कर्मचारी प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.  डीए बढ़ोतरी पर सैलरी में कितना इजाफा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों की जेब पर सीधे तौर पर दिख सकता है. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो 58 फीसदी DA के हिसाब से उसे 29,000 रुपये मिलते हैं. जो 60 फीसदी होने पर बढ़कर 30,000 रुपये हो जाएगा. यानी की उस कर्मचारी को हर महीने 1,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे. इसी तरह 1 लाख रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी के मामले में 2,000 रुपये का फायदा होगा.  यह भी पढ़ें: एक मैसेज और 1.5 लाख रुपये तुरंत साफ, आयकर रिफंड भरने वाले फौरन हो जाएं सावधान!