SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    40 डॉक्टर्स के फर्जी साइन कर बेचे 04लाख के इंजेक्शन:बांगड़ हॉस्पिटल के दो नर्सिंगकर्मी, एक टेक्नीशियन को हटाया, जांच जारी

    6 months ago

    पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में चार-पांच हजार रुपए कीमत के महंगें एल्बोमिन इंजेक्शन बाहर बेचने का मामला सामने आया है। जांच के बाद दो नर्सिंगकर्मी, एक टेक्नीशियन को हटाने की कार्रवाई हॉस्पिटल प्रबंधन ने की है। पिछले तीन महीने से वे यह गोरखधंधा चला रहे थे। यह इंजेक्शन बाहर किसको बेचे इसको लेकर भी जांच की जा रही है। बता दे कि यह इंजेक्शन हॉस्पिटल में मरीजों को फ्री में लगते है। डॉक्टर की नजर पड़ी तो हुआ खुलासा जिले के सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल में फर्जी तरीके से महंगे एल्बोमिन इंजेक्शन इश्यू करवा कर बाजार में खपा दिए गए। मामले का खुलासा होने पर दो नर्सिंग कर्मी सोहन, राहुल और टेक्नीशियन दिव्य फ्लू को हटा दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 40 से अधिक डॉक्टरों की फर्जी सील और फर्जी हस्ताक्षर से करीब 100 इंजेक्शन इश्यू करवा लिए थे। इनकी बाजार में कीमत 4 से 5 हजार रुपए है। यह फर्जीवाड़ा 3 माह से चल रहा था। गायनिक विभाग में फ्री में लगने वाला यह इंजेक्शन कभी-कभी ही काम में आता है। मामला जब पकड़ में आया जब एक डॉक्टर को वार्ड में मरीज को इंजेक्शन नहीं लगाने के बाद भी पर्ची दिखी। पर्ची पर डॉक्टर के फर्जी साइन थे। टीम गठित कर की जांच मामला सामने आने पर बांगड़ हॉस्पिटल प्रशासन ने तीन सदस्य कमेटी का गठन जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निदेश के बाद किया गया। इंजेक्शन कहां बेचते थे, किस-किस की सीलें लगाईं आदि की जानकारी जुटाने में टीम जुटी। इस मामले में और भी स्टाफ कर्मियों के शामिल होने की आशंका है। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार का कहना है कि अभी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आई है। विस्तृत जांच के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की प्रारंभिक जांच में आया कि यह इंजेक्शन बहुत ही कम मात्रा में ही लगाए जाते हैं। बिना डॉक्टर की पर्ची से यह लिखे भी नहीं जाते। ज्यादातर का उपयोग मेडिसन विभाग में होता है। इन हालात में लगाते हैं एल्बोमिन इंजेक्शन इस इंजेक्शन का उपयोग गंभीर आघात, सर्जरी, ब्लीडिंग या किडनी डायलिसिस के बाद शरीर में रक्त के आयतन (Blood Volume) और प्रोटीन के स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाता है। MLA भाटी बोले-मुकदमा दर्ज करवाओ मामले में पाली विधायक भीमराज भाटी ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच करवाने व दोषियों के खिलाफ एफआईआर करवाने की मांग की है। इस मामले में पूरा खुलासा नहीं हुआ तो विधानसभा में उठाएंगे। अस्पताल में घोटाले हो रहे हैं। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य रोल बॉल लीग में उदयपुर की बेटियों का दम:कांस्य पदक किया अपने नाम, 20 जिलों की बालिकाओं ने लिया भाग
    Next Article
    कोटा में बनेगा नया लिंक रोड:परकोटे से बाहर आने के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता, सेंट पॉल स्कूल से कैथूनीपोल चौराहे तक बनेगा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment