SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित कर सकेंगे बैंक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत वापस ली, ₹40 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

    6 months ago

    रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक अब फ्रॉड घोषित कर सकेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को उन्हें मिली राहत का आदेश रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दिसंबर 2025 में 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में बैंकों को फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। बैंकों ने नियमों का पालन नहीं किया जनवरी में बैंकों ने दी थी चुनौती बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक और IDBI बैंक ने जनवरी 2026 में सिंगल बेंच के स्टे ऑर्डर को चुनौती दी थी। बैंकों का तर्क था कि वे फॉरेंसिक ऑडिट के आधार पर कार्रवाई करना चाहते हैं। अब बैंक कानून के मुताबिक आगे की कार्यवाही कर सकेंगे। अंबानी बोले- बिना अनुमति देश नहीं छोडूंगा पिछले हफ्ते अनिल अंबानी ने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि वे देश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और बिना अनुमति के विदेश यात्रा नहीं करेंगे। अनिल अंबानी ने ये भी कहा था कि रिलायंस ग्रुप (ADAG) की कंपनियों के खिलाफ चल रही ED और CBI की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने SIT बनाने के दिए थे निर्देश इसी महीने की शुरुआत में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने मामले की जांच में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों (ED और CBI) से पूछा था कि जांच में इतना वक्त क्यों लग रहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने ED को एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया था ताकि 40,000 करोड़ के इस कथित घोटाले की जांच में तेजी लाई जा सके। ------------------------------------------------------------------ बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 16% गिरकर ₹70 पर आया, ₹590 करोड़ के फ्रॉड के बाद गिरावट IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज यानी 23 फरवरी को 16% गिरकर 70.09 रुपए पर बंद हुए। बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में ₹590 करोड़ का फ्रॉड सामने आने के बाद शेयर गिरे हैं। यह फ्रॉड हरियाणा सरकार से जुड़ी संस्थाओं के बैंक खातों में अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए किया गया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 82,500 पर आया:निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट, 25,500 का लेवल तोड़ा; आईटी शेयरों में बिकवाली
    Next Article
    बैंकों की 'मिस-सेलिंग' पर निर्मला सीतारमण सख्त:कहा- बैंक इंश्योरेंस बेचना बंद करें और कोर बिजनेस पर ध्यान दें, RBI ला रहा नए नियम

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment