SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    FIDE ने चेस कैंडिडेट्स के लिए पेयरिंग जारी की:राउंड-1 में कारुआना-नकामुरा आमने-सामने होंगे, प्रज्ञानानंद का मैच अनीष गिरी से होगा

    6 months ago

    FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और FIDE विमेंस कैंडिडेट्स 2026 की पेयरिंग जारी कर दी गई है। यह पेयरिंग ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए साइप्रस के पाफोस स्थित कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिजॉर्ट में तय कर दी गई। शुक्रवार को साइप्रस में FIDE अधिकारियों, साइप्रस चेस फेडरेशन और सरकारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को ड्रॉ नंबर अलॉट किए गए। टूर्नामेंट 28 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। कैंडिडेट्स का विनर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देगा। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल राउंड-1 में प्रज्ञानानंद का मैच गिरी से होगा ओपन वर्ग में पहले ही राउंड में अमेरिका के फैबियानो कारुआना और हिकारू नकामुरा आमने-सामने होंगे। साथ ही आर प्रज्ञानानंद का मुकाबला अनीश गिरी से होगा। जबकि, सिंदारोव-एसिपेंको और ब्लूबाउम-वेई यी भी पहले दिन भिड़ेंगे। विमेंस कैटेगरी में दिव्या देशमुख का मैच हम्पी कोनेरू से होगा। जबकि आर वैशाली का मुकाबला बिबिसारा असाउबायेवा से होगा। झू जिनर बनाम तान झोंगयी जैसे मुकाबले पहले ही राउंड में देखने को मिलेंगे। 2 टूर्नामेंट एक साथ खेले जाएंगे साइप्रस में 2 टूर्नामेंट साथ-साथ आयोजित किए जाएंगे। पहला ओपन कैटेगरी में FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और दूसरा FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट। दोनों टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा। इसमें 14 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। जहां हर खिलाड़ी हर प्रतिद्वंद्वी से दो बार खेलेगा। 10 लाख यूरो की न्यूनतम पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में टाई की स्थिति में प्लेऑफ से विजेता तय होगा। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए
    Next Article
    भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर को 4 नंबर से हटाकर नीचे किया, शाहीन बाहर; कोच बोले- ये स्ट्रैटजी

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment