SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर:सुंदर पिचाई ने PM मोदी से मुलाकात की; चांदी ₹4 हजार बढ़कर ₹2.37 लाख पर पहुंची

    6 months ago

    कल की बड़ी खबर AI समिट से जुड़ी रही। चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर:पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई है, जिसमें यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज कंपनी के रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताया था। चीनी रोबो डॉग के साथ ही यूनिवर्सिटी ने कोरियन कंपनी के एक ड्रोन को भी अपना बताया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सुंदर पिचाई ने PM मोदी से मुलाकात की:कहा- 2 करोड़ कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग देंगे; पीएम बोले- गूगल के साथ साझेदारी पर चर्चा हुई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज यानी 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की। समिट के इतर हुई इन बैठकों का उद्देश्य AI में भारत की लीडरशिप को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना है। पिचाई 'ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026' में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। 20 फरवरी को वे इस समिट में की-नोट एड्रेस (मुख्य भाषण) देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी ₹4 हजार बढ़कर ₹2.37 लाख पर पहुंची:सोना ₹291 सस्ता होकर ₹1.52 लाख हुआ, देखें अपने शहर में सोने के दाम चांदी की कीमत में 18 फरवरी को बढ़त और सोने की कीमत में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,834 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2.33 लाख रुपए पर थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 291 रुपए सस्ता होकर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. दुनियाभर में यूट्यूब की सर्विस डेढ़ घंटे ठप रही:एप खोलने पर 'समथिंग वेंट रॉन्ग' का मैसेज दिखा, रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी आई दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस अचानक ठप हो गई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट से लगभग 8 बजे तक लाखों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में परेशानी हो रही थी। सबसे ज्यादा दिक्कत इसके मोबाइल एप में आई जहां यूजर्स को समथिंग वेंट रॉन्ग मैसेज दिख रहा था। हालांकि जब इसे दो-तीन बार रिफ्रेश किया तो वीडियोज दिखने लगे थे। लेकिन पूरी तरह से ये काम नहीं कर रहा था। वहीं इसकी वेबसाइट एक्सेस हो रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल के सबसे बड़े इवेंट I/O की तारीखों का ऐलान:19-20 मई को सुंदर पिचाई स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकते हैं; जेमिनी के नए अपडेट्स मिलेंगे टेक कंपनी अल्फाबेट (गूगल) ने अपने सबसे बड़े इवेंट डेवलपर कॉन्फ्रेंस 'गूगल I/O 2026' की तारीखों की घोषणा कर दी है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर जानकारी दी कि यह मेगा इवेंट 19 और 20 मई को आयोजित किया जाएगा। कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू के गूगल हेडक्वार्टर में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस को दुनिया भर के लोग ऑनलाइन देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार गूगल का पूरा फोकस नए एआई टूल्स और वियरेबल गैजेट्स पर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    निवेश का साधन बनी 'टाइमपीस':रखना-छिपाना आसान होने से दुनिया में हर घंटे चोरी हो रही लग्जरी घड़ी, ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में घर से 54 करोड़ की घड़ी चोरी
    Next Article
    सुंदर पिचाई ने PM मोदी से मुलाकात की:कहा- 2 करोड़ कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग देंगे; पीएम बोले- गूगल के साथ साझेदारी पर चर्चा हुई

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment