SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    हार्दिक ने एक्स-वाइफ और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार:नताशा और अगस्त्य डिफेंडर की डिलीवरी लेते दिखे, कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए

    6 months ago

    भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पंड्या को शनिवार को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। कार डिलीवरी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हार्दिक ने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दरअसल, लैंड रोवर मुंबई के इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर खरीदने के लिए नवनीत मोटर्स को चुना। भरोसे पर बना रिश्ता। उत्कृष्टता पर टिका फैसला। मुंबई में डिलीवर, लैंड रोवर डिफेंडर। अगस्त्य पंड्या और स्टेनकोविक को प्रेजेंट। दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार। आगे बढ़कर नेतृत्व करने वालों के लिए बनाई गई।” हार्दिक ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी बता दें कि हार्दिक ने मई 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। उसी साल नताशा ने बेटे अगस्त्य को 30 जुलाई 2020 को जन्म दिया। साल 2024 में दोनों अलग हो गए। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है। करियर की बात करें तो हार्दिक फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी और अब तक 5 विकेट ले चुके हैं। ……………….. हार्दिक पंड्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….. पैपराजी पर भड़के हार्दिक पंड्या:गर्लफ्रेंड माहिका की गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर क्रिकेटर बोले– जो हुआ वह बिल्कुल गलत था टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की तस्वीरों को लेकर नाराजगी जताई थी। दरअसल, कुछ पैपराजी ने माहिका की फोटो गलत एंगल से क्लिक की, जब वह मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट की सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता:फाइनल में बांग्लादेश को 46 रन से हराया, तेजल हसबनिस का नाबाद अर्धशतक
    Next Article
    मेडल के बड़े दावेदार एथलीटों के खराब प्रदर्शन की वजह:ओलिंपिक का ‘चोकिंग सिंड्रोम’; दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चैम्पियंस को हरा देता है उनका अपना ही नर्वस सिस्टम

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment