SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    हत्या का मामला:आठवीं की छात्रा की हत्या को लेकर संगठनों में आक्रोश, कैंडल और पैदल मार्च निकाला

    6 months ago

    जिले के बज्जू थानान्तर्गत रणजीतपुरा में आठवीं कक्षा की नाबालिगा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या का मामला अब तूल पकडऩे लगा है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर जहां अब तक ग्रामीण अड़े है‌ं। वहीं जिला कलक्टर कार्यालय के सामने एबीवीपी की ओर से पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। उधर गंगाशहर में कैडल मार्च भी निकाला गया। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तीन दिनों से पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने हत्यारे को पकड़वाने वाले को दो लाख रूपये देने की घोषणा की। विश्नोई ने कहा कि हत्यारे को पकड़वाने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पूर्व पार्षद ने कहा कि दो दिनों में इस प्रकरण को अंजाम देने वाले पकड़ में नहीं आए तो बड़ा आन्दोलन कर बंद जैसा कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की गई। महानगर मंत्री मेहुल शर्मा ने बताया कि परीक्षा देने जा रही छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलना अत्यंत दुखद एवं मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। परिषद ने प्रशासन से मांग की कि घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई सुनिश्चित हो। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा दी जाए। इस दौरान सत्यपाल सिंह बडगूजर, भगीरथ गोदारा, शालू गहलोत, जितेंद्र बिका, आकाश पंडित, तरुण पाण्डे, प्रांत टोली नागेंद्र सिंह, नगर मंत्री पृथ्वी आदि शामिल हुए। ग्रामीणों ने बज्जू बाजार में कैंडल मार्च निकाला घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार रात को बज्जू बाजार में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मोमबत्ती लेकर पुलिस थाना तक पहुंचे और विरोध प्रकट किया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत, गणपत राम सीगड़, भागीरथ तेतरवाल, बज्जू ब्लॉक कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा, गोकुल सरपंच सुजान सिंह सोढ़ा, मौजूद थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रोडवेज बस ने 11वीं की छात्रा को कुचला:मुरवारा कट के पास की घटना, साइकिल से घर जा रही थी छात्रा
    Next Article
    Shukra Gochar February 2026: शुक्र मार्च में चार बार बदलेंगे चाल, इन 2 राशियों को कमाई में होगा सबसे ज्यादा फायदा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment