SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    केबल डकैती की ओके गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार:जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में की 15 वारदातें, 3 सदस्य सागड पुलिस की गिरफ्त में

    6 months ago

    बाड़मेर जिले की शिव पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुरक्षा गार्ड को डरा-धमकाकर केबल लूट कर ले जाने वाले OK गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लाठी डंडो और सरियों से सुरक्षा गार्ड को डरा धमकाकर केबल ले जाते है। बदमाशों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कबूल की है। इसी गैंग के तीन सदस्य जैसलमेर जिले की सांगड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिव कोटड़ियों की ढाणी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नखतसिंह ने शिव थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमेकं बताया कि जूनीपर ग्रीन स्टेलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की साइट जोरानाडा रोड पर आई हुई है। 19-20 फरवरी की रात को सुरख्ज्ञा गार्ड ड्यूटी कर रहे थे। रात को करीब 3 बजे तीन वाहन आए। जिनमें करीब 8-10 बदमाशों ने चोरी करने की नियत गेट के अंदर आए। जिनके हाथों में लाठीयों व सरिए थे। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डो को डरा धमकाकर साइट में घुसे। 4 एमएम की 50 किलोमीटर केबल (25) गट्‌टे गाडी में लोड कर साइट से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी नरेंद्र सिह मीना ने बताया- एएसपी नितेश आर्य और रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग के सुपरविजन में शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश और डीएसटी प्रभारी चैन प्रकाश के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तकनीक और सूचना के आधार पर रावलसिंह पुत्र सवाईसिंह निवासी भालू चामू जिला जोधपुर, रूपाराम पुत्र पूनाराम निवासी नाथडाउ, प्रतापराम पुत्र भभूताराम निवासी रामदेव नगर नाथडाउ, पुलिस थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को डिटेन किया। अन्य स्थानों पर भी करीब एक दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल की है। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान व शामिल आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। जोधुर संभाग में 15 चोरी की वारदातें की एसपी ने कहा- गैग ने जोधपुर कमिश्नरेट में 8, जैसलमेर में 3 और बाड़मेर में चार वारदातें कर चुके है। करोड़ों रुपए की केबल लूटने और चोरी करते थे। इसमें 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दौसा में दूसरे दिन भी बादल छाए, किसान चिंतित:दिन का पारा 30 डिग्री पर पहुंचा; रात की सर्दी भी कम हुई; न्यूनतम तापमान 13 डिग्री
    Next Article
    होली पर इत्र और फूलों से मनाएंगे फागोत्सव:पुराने शहर के राजबाग चौराहे पर सजेगा श्याम दरबार

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment