SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    केशव महाराज को एक ओवर में 3 विकेट:भारत पर ओवर रेट की पेनल्टी, डेविड मिलर ने दुबे का कैच छोड़ा; टॉप मोमेंट्स

    6 months ago

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान भारत को पहली हार का सामना करना पड़ गया। रविवार को साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए। भारत 111 रन ही बना सका। केशव महाराज ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए। ओवर रेट पेनल्टी के कारण भारत को आखिरी ओवर में 5 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के अंदर खड़े करने पड़े। हार्दिक पंड्या ने रन आउट का मौका गंवाया, वहीं डेविड मिलर ने शिवम दुबे को जीवनदान दे दिया। IND vs SA मैच के टॉप मोमेंट्स... 1. भारत पर ओवर रेट की पेनल्टी लगी टॉस हारकर पहले बॉलिंग करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर पूरे करने के लिए निर्धारित 85 मिनट में 19 ओवर भी नहीं फेंक सकी। इस कारण टीम को आखिरी ओवर के लिए 4 की बजाय 5 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल के अंदर खड़े करने पड़े। इसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा और टीम ने 20वें ओवर में 20 रन खर्च कर दिए। 2. हार्दिक ने रन आउट का मौका गंवाया 20वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने रन आउट का मौका भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक ने यॉर्कर फेंकी, स्टब्स ने लॉन्ग ऑन की ओर गेंद पुश की और 2 रन के लिए दौड़ पड़े। स्टब्स तो स्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए, लेकिन कगिसो रबाडा नॉन स्ट्राइकर एंड पर नहीं पहुंच पाए। फील्डर ने गेंद थ्रो की, लेकिन हार्दिक गेंद नहीं पकड़ पाए। अगर वे गेंद पकड़कर स्टंप्स को मार देते तो रबाडा आउट हो जाते। 3. स्टब्स ने 2 छक्के लगाकर खत्म की पारी साउथ अफ्रीका की बैटिंग के दौरान हार्दिक पंड्या गेंदबाजी से 20वां ओवर फेंकने आए। स्टब्स ने शुरुआती 2 गेंदों पर 2 डबल लिए, फिर तीसरी गेंद पर चौका लगा दिया। अगली गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर गई, लेकिन स्टब्स ने रन नहीं लिया। उन्होंने फिर अगली 2 गेंदों पर छक्के लगाए और टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंचा दिया। स्टब्स ने 24 गेंद पर 44 रन बनाए। 4. केशव महाराज को एक ओवर में 3 विकेट साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने पारी के 15वें ओवर में 3 विकेट झटक लिए। तीनों विकेट कैच के रूप में रहे और हर बार कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने ही पकड़ा। 5. डेविड मिलर ने शिवम दुबे का कैच छोड़ा भारत की बैटिंग के 16वें ओवर में शिवम दुबे को जीवनदान मिल गया। ओवर की पांचवीं बॉल कगिसो रबाडा ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। दुबे बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद कवर्स की दिशा में खड़ी हो गई। मिलर ने गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त दुबे 32 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने 42 रन बनाए।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत 2023 के बाद पहली बार ICC इवेंट में हारा:बुमराह हाईएस्ट विकेट टेकर, टी-20 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार; रिकॉर्ड्स
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया; सेमीफाइनल खेलने के लिए अब बाकी दोनों मैच जीतने होंगे

    Related Sports Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment