SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ का रिव्यू:₹2,499 में नॉइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स, 60 दिन की टेस्टिंग में साउंड ने इम्प्रेस किया

    5 months ago

    ओप्पो के किफायती ईयरबड्स एनको बड्स 3 प्रो+ को लॉन्च हुए करीब 2 महीने बीत चुके हैं। ₹2,499 की कीमत वाले ये बड्स एक्टिव नॉइस कैंसलेशन और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। हमने पिछले 60 दिनों तक इनका इस्तेमाल किया। लंबी टेस्टिंग के बाद डिटेल्ड रिव्यू… 1. डिजाइन और कलर: इनका डिजाइन ओप्पो के पुराने वर्जन से काफी मिलता-जुलता है। ये 'सोनिक ब्लू' और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध हैं। बड्स का केस बाहर से मैट फिनिश के साथ आता है, जिससे इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते। अंदर का हिस्सा ग्लॉसी है। इसमें फास्ट पेयरिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह फोन से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। बड्स पर लेफ्ट (L) और राइट (R) की मार्किंग दी गई है ताकि पहनने में कोई गलती न हो। राउंड एजेस और छोटे साइज की वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल पर भी दर्द या थकान महसूस नहीं होती। बॉक्स में चार्जिंग केबल नहीं दी गई है। हालांकि आजकल ज्यादातर घरों में टाइप-सी केबल होती है, लेकिन एक नए प्रोडक्ट के साथ केबल न मिलना कुछ यूजर्स को अखर सकता है। 2. ऑडियो क्वालिटी: बेहतर साउंड के लिए इसमें 12.4 mm का बड़ा ड्राइवर दिया गया है। बड़े ड्राइवर की वजह से म्यूजिक सुनते समय बेस काफी पावरफुल महसूस होता है। कॉलिंग के लिए हर बड में ड्यूल माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। एक माइक ऊपर और एक नीचे की तरफ। इन बड्स में 'एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन' (ANC) फीचर भी दिया गया है। ये 32 डेसीबल्स (dB) तक का ANC सपोर्ट करते हैं। ये ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बना देता है। लगातार 60 दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसके साउंड और बेस की क्लेरिटी में कोई कमी नहीं आई है। लेकिन इसका ANC ऑफिस या घर के हल्के शोर को तो काट देता है, लेकिन बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह या ट्रैफिक के तेज शोर में यह उतना असरदार नहीं है। 3. बैटरी: बिना ANC के इस पूरे पैकेज (केस + बड्स) से 43 घंटे तक का बैकअप मिलता है। वहीं ANC मोड ऑन रहने पर यह 28 घंटे का बैकअप देता है। सिर्फ बड्स की बात करें, तो बिना ANC के ये एक बार में 12 घंटे और ANC के साथ 8 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। हमने इन बड्स को अलग-अलग स्थितियों में इस्तेमाल किया और इसकी बैटरी ने निराश नहीं किया। बड्स ने एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे का बैकअप दिया। ये बड्स फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं, यानी सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके आप 2 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। 4. प्रोटेक्शन: हल्की बारिश से बचाव के लिए इसे IP55 रेटिंग दी गई है। ओप्पो का इन बड्स को लेकर ये भी दावा है कि 1000 बार चार्ज करने के बाद भी बैटरी अपनी 80% क्षमता को बरकरार रखेगी। आमतौर पर ईयरफोन्स की बैटरी एक-डेढ़ साल में कम बैकअप देने लगती है, लेकिन ओप्पो की यह तकनीक इसे लंबे समय तक चलने वाला गैजेट बनाती है। 5. अन्य फीचर्स: केस पर सामने की तरफ एक LED लाइट और नीचे चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। इस बजट में वायरलेस चार्जिंग तो नहीं है, लेकिन इसमें ड्यूल कनेक्शन (एक साथ दो डिवाइस से जुड़ना) और टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। मुकाबला: बाजार में ओप्पो एनको बड्स 3 प्रो+ का मुकाबला रियलमी बड्स एयर सीरीज और बोट एयरडोप्स के उन मॉडल्स से होगा जो ₹2,000 से ₹3,000 की रेंज में आते हैं। ये ब्रांड्स इस कीमत पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स देते हैं। फैसला: कम कीमत में ऐसे फीचर्स बड्स को वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट बनाते हैं। अगर आप 3 हजार रुपए से कम कीमत में बढ़िया ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो इसे खरीद सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    निसान की नई सब-4 मीटर MPV 'ग्रेवाइट' कल लॉन्च होगी:7-सीटर कार में 360° कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे, किआ कैरेंस को टक्कर देगी
    Next Article
    विंटेज लुक वाला स्कूटर वेस्पा ऑफिसिना 8 भारत में लॉन्च:फुल मेटैलिक बॉडी के साथ 125cc और 150cc इंजन का ऑप्शन, शुरुआती कीमत ₹1.34 लाख

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment