SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    सहायक आचार्यों की नौकरी पर संकट:विद्या संबल योजना को बंद करने की तैयारी, 2500 अध्यापक हटेंगे

    6 months ago

    पांच साल से प्रदेश के 600 कॉलेजों में विद्या संबल योजना के तहत लगे करीब ढाई हजार सहायक आचार्यों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने टीचिंग एसोसिएट के पदों पर संविदा भर्ती की तैयारी की है। भर्ती कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिए होगी। ऐसे में उनको लग रहा है कि विद्या संबल योजना को खत्म करने की तैयारी है। इससे वे बेरोजगार हो जाएंगे। सोमवार को प्रदेशभर के सहायक आचार्य शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। सहायक आचार्य डॉ. रामसिंह सामोता ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2018 के मानकों के अनुरूप चयन कर अस्थाई सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति दी गई थी। इसके तहत 100 अंकों का एपीआई स्कोर तैयार होता है, जिनमें पीएचडी, नेट, सेट, जेआरएफ, 6 अंक का रिसर्च पेपर, 10 अंकों का अनुभव, यूजी- पीजी प्राप्तांक, राज्य स्तरीय- राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार आधार बनते हैं। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव का कहना है कि नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। राज्य सरकार हमें हटाकर 5 वर्ष के लिए अस्थाई भर्ती कर रही है। विद्या संबल के तहत लगे आचार्यों को हटाकर बेरोजगार कर दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री डॉ. उपदेश शर्मा का कहना है कि राजस्थान पहला राज्य होगा जहां मेहनत करने वालों को इस तरह से बेइज्जत किया जा रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ ठगे:मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया, कहा-अकाउंट में जमा सारे पैसे सरेंडर करने होंगे
    Next Article
    महाजन फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास खड़ग शक्ति का समापन:थर्राया थार, पहली बार चक्रव्यूह रच दुश्मन पर किया खड़ग प्रहार

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment