SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    सीकर जिले के कई इलाकों में बादल छाए:बुधवार को हो सकती है बूंदाबांदी, 26 फरवरी से दिन में बढ़ेगी गर्मी

    6 months ago

    सीकर में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में सुबह गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से सीकर के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 26 फरवरी से दिन का तापमान फिर बढ़ेगा। आज पारे में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि सोमवार दोपहर में अच्छी धूप खिली। बीती रात बादलों की आवाजाही के कारण हवाओं पर ब्रेक रहा। कल बूंदाबांदी की संभावना सीकर में अभी 25 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे, इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 26 फरवरी को फिर हल्की गति से ठंडी हवा चलने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। अब सुबह-शाम पड़ रही सर्दी सीकर में रविवार शाम को नए वेदर सिस्टम ने दस्तक दी थी। दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम सर्दी अब भी है। सीकर जिले में आज बादल छंटने के बाद धूप में तेजी रहेगी। अब सीकर में सर्दी का‌ असर दिन में पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। 26 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    होली पर इत्र और फूलों से मनाएंगे फागोत्सव:पुराने शहर के राजबाग चौराहे पर सजेगा श्याम दरबार
    Next Article
    दौसा में आश्रम हॉस्टल और आवासीय स्कूलों में एडमिशन शुरू:12 मार्च तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे; जानिए- पूरी प्रोसेस

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment