SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, 82,498 पर बंद:निफ्टी भी 365 अंक गिरकर 25,454 पर आया; ऑटो और रियल्टी शेयर्स में बिकवाली

    6 months ago

    शेयर बाजार में आज यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 1236 अंक (1.48%) की गिरावट के साथ 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 365 अंक (1.41%) की गिरावट रही, ये 25,454 के स्तर पर बंद हुा। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा टूटे हैं। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें: 1. हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली: पिछले तीन सत्रों से बाजार में बढ़त थी। कल भी बाजार में बढ़त रही थी। ऐसे में निवेशक ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूल रहे हैं। 2. अमेरिका-ईरान में युद्ध की आशंका: अमेरिकी सेना ईरान पर हमला कर सकती है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका में निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 3. फ्रेश ट्रिगर्स की कमी : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार को बूस्ट देने के लिए अभी कोई बड़े फैक्टर नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से लोग मुनाफा वसूली कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में बढ़त अमेरिकी बाजार में 18 फरवरी को मिला-जुला कारोबार क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कल सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर बंद हुआ था 18 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सोना आज ₹2986 महंगा हुआ, ₹1.55 लाख पर पहुंचा:इस साल 21 हजार रुपए चढ़ा; चांदी एक दिन में ₹7974 महंगी
    Next Article
    अनिल अंबानी बोले- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा:₹40 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में SC में हलफनामा, जांच में सहयोग भी करेंगे

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment