SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    7-दिन बाद नहर में मिला मध्यप्रदेश के छात्र का शव:पिछले 5-6 सालों से नीट की तैयारी कर रहा था,मंगेतर से हुई थी आखिरी बात

    6 months ago

    कोटा के बोरखेड़ा क्षेत्र में रहकर नीट की तैयारी कर रहे मध्यप्रदेश के छात्र लोकेश दांगी का शव सातवें दिन अंता के पास नहर में मिला है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय लोकेश दांगी 17 फरवरी की दोपहर अपने हॉस्टल से बिना बताए निकल गया था। दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर सीसीटीवी फुटेज में लोकेश गुलाबी शर्ट, लोअर और कैप पहने हॉस्टल से बाहर जाता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन कैथून क्षेत्र की नहर के पास एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, जहां से मोबाइल, जूते, मोजे, घड़ी, कैप सहित अन्य सामान बरामद हुआ। परिजनों ने सामान की पहचान लोकेश के रूप में की। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया। कई किलोमीटर तक गोताखोरों द्वारा तलाश की गई। आखिरकार सातवें दिन लोकेश का शव अंता के पास नहर में मिला। लोकेश के पिता रामबाबू दांगी ने बताया कि लोकेश पिछले 5 से 6 वर्षों से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और अनुशासित छात्र था तथा रोजाना परिवार के संपर्क में रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि लोकेश की सगाई हो चुकी थी और परिवार पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी की तैयारी कर रहा था। लापता होने से पहले उसकी आखिरी बातचीत मंगेतर से मैसेज पर हुई थी। अंता सीआई भूपेश शर्मा ने बताया कि कोचिंग छात्र का शव अंता के पास नहर में मिल गया है। वह फूलकर नहर के ऊपर आ गया था। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। --- ये खबर भी पढ़ें नीट की कोचिंग कर रहा स्टूडेंट 5 दिन से लापता:नहर किनारे मिला मोबाइल-घड़ी, 4 दिनों से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी कोटा में नीट की तैयारी कर रहे मध्यप्रदेश के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय लोकेश दांगी 17 फरवरी 2026 की दोपहर अपने हॉस्टल से बिना बताए निकल गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय
    Next Article
    सांसद बोले– धर्म पूछकर कंबल देना संविधान के खिलाफ:देश की एकता को खोखला कर रहे; PM से जौनपुरिया पर कार्रवाई की मांग

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment