SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय

    6 months ago

    जयपुर की जनता की आम समस्याओं को जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाने का माध्यम बना भास्कर समाधान सेगमेंट लगातार असर दिखा रहा है। अलग-अलग वार्डों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आई है, कहीं पार्क में गंदगी से लोग परेशान रहे, कहीं स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छाया रहा, तो कहीं गैस लाइन डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढे हादसे का कारण बन सकते थे। वहीं, कुछ इलाकों में जल्द कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराया गया। जनभागीदारी और जवाबदेही की यह पहल शहर में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम साबित हो रही है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। पार्क में फैली गंदगी से रहवासी परेशान श्रीनागारपुरा से तेजपाल चौधरी ने पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र के पार्क में लंबे समय से गंदगी फैली हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों और बच्चों को असुविधा हो रही है। झाड़ियां और कचरा जमा होने से मच्छरों का भी खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से परेशान लोग यज्ञदत्त नगर से राजेश कुमार यादव ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। गैस लाइन कार्य के बाद अधूरे गड्ढे प्रताप नगर सेक्टर-16, सरस्वती अपार्टमेंट से श्याम सुंदर गोयल ने बताया कि सेक्टर-16 की पुलिया पर गैस पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर बने गड्ढों को पूरी तरह नहीं भरा गया। सड़क असमतल होने से दोपहिया वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। रात में दृश्यता कम होने से दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। जनता ने काम पूरा करवाकर सड़क समतल करने की मांग की है। आवारा कुत्तों से कॉलोनी में दिक्कत मोहनपुरा, जगतपुरा से अरविंद ने पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। कई बार राहगीरों का पीछा करने और बच्चों को डराने की घटनाएं भी सामने आई हैं। लोगों ने पशु पकड़ने की नियमित कार्रवाई की मांग की है। 'भास्कर समाधान' पर एक क्लिक पर हो रहा समाधान ESI अस्पताल के सामने सड़क दुरुस्त सोडाला रकड़ी रोड से सुमित साहू ने शिकायत की थी कि ईएसआई अस्पताल के गेट के सामने वाली सड़क क्षतिग्रस्त थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य करवा दिया। अब सड़क समतल होने से मरीजों और वाहन चालकों को राहत मिली है। टूटा सीवर ढक्कन किया ठीक जमुना नगर, शिव कॉलोनी सब्जी मंडी के पास सीवरेज का ढक्कन टूटा हुआ था। शिकायत के बाद विभाग ने नया ढक्कन लगवाकर समस्या का समाधान किया। इससे संभावित हादसे का खतरा टला और क्षेत्रवासियों ने राहत महसूस की। दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ सड़क और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने विभागीय समन्वय कर त्वरित समाधान करवाया। उनके प्रयासों से संबंधित विभाग सक्रिय हुए और मरम्मत कार्य पूरे किए गए। स्थानीय नागरिकों ने पहल की सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि की जवाबदेही का सकारात्मक उदाहरण बताया। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 3.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 4.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 5.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 6.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:'भास्कर समाधान' सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 7.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 8.'भास्कर समाधान' सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 9.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 10.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत
    Click here to Read More
    Previous Article
    अजमेर में आज 5 घंटे तक बिजली बंद:40 से ज्यादा इलाकों में होगी कटौती, बिजली विभाग ने शटडाउन शेड्यूल किया जारी
    Next Article
    7-दिन बाद नहर में मिला मध्यप्रदेश के छात्र का शव:पिछले 5-6 सालों से नीट की तैयारी कर रहा था,मंगेतर से हुई थी आखिरी बात

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment