SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    भीलवाड़ा में 4000 किलो मिलावटी मसाले पकड़े:होली के पर्व पर खाद्य विभाग की कार्रवाई; 400 किलो खराब खजूर फिंकवाया

    6 months ago

    होली पर्व के मद्देनजर भीलवाड़ा में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चित्तौड़गढ़ रोड स्थित स्टार लाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर करीब 4000 किलो संदिग्ध एवं मिलावटी मसाले जब्त किए। टीम ने मौके पर जांच के दौरान 400 किलो खराब खजूर भी नष्ट करवाए। मिलावटी लाल मिर्च ओर धनिया सीज सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया- त्योहारी सीजन में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग की सख्त निगरानी जारी है। सोमवार को स्टार लाईट एग्रो लिमिटेड पर कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा लगभग 2300 किलोग्राम से अधिक लाल मिर्च पाउडर तथा 1710 किलोग्राम साबुत धनिया मसाला को सीज किया गया। इसके अलावा करीब 400 किलोग्राम खजूर को मौके पर ही टीम ने नष्ट करवाया। अजमेर प्रयोगशाला में भिजवाए सैंपल इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने जब्त सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए अजमेर भिजवाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान टीम में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवीर सिंह चारण, अंकित शर्मा, फहद खान, डॉ. गोवर्धन लाल कुम्हार मौजूद रहे। संदिग्ध खाद्य पदार्थो की सूचना विभाग को दे सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और पैकेजिंग की जांच अवश्य करें तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तुरंत विभाग को दें। इसके लिए आमजन जिले में खाद्य पदार्थो में किसी भी तरह की मिलावट की आंशका होने पर कार्यालय के फोन नम्बर 01482-232643 पर सूचना दे सकते है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    735 साल बाद सात स्वरूपों का महामिलन:पालीवाल ब्राह्मण समाज का स्वर्णिम आयोजन, लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार के साथ ध्वजदंड स्थापना
    Next Article
    अवैध खनन का मामला:बांध बारैठा के 200 मीटर दूर अवैध खनन, रात-दिन ड्रिलिंग से दरक रही है चट्टान, सीपेज का खतरा बढ़ा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment