SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    चोरी की वारदात की जगह कमिश्नर ने किया दौरा:1 दिन में खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस के समर्थन में लगाए नारे

    6 months ago

    जोधपुर के भीमजी का मोहल्ला में एक दिन पहले हुई चोरी की वारदात को लेकर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से मिलकर पुलिस गश्त और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए फीडबैक लिया। बता दें कि इस क्षेत्र में रविवार को एक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुराकर ले गए थे। इस चोरी का पुलिस ने एक दिन में खुलासा कर दिया। इसके बाद कमिश्नर मौके पर सोमवार रात 9:53 बजे पहुंचे तो लोगों ने उनके सामने पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। लोगों और व्यापारियों से बात करने के बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश रात 10:30 बजे रवाना हो गए। वारदात का खुलासा करने पर जताया आभार लोगों ने पुलिस कमिश्नर के सामने ACP मंगलेश चूंडावत और खांडा फलसा पुलिस के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान खांडा फलसा के थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया और SI किशोर राजपुरोहित भी मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस के हथाई कल्चर की सराहना की और जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने पर आभार प्रकट किया। कमिश्नर ने कहा- पुराने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो, ये उनकी प्राथमिकता में हैं। विशेष तौर पर हथाई है, जिस पर लोग चर्चा करते हैं। इस व्यवस्था के कारण शहर सुरक्षित रहता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये व्यवस्था आगे भी चले और इसे पुनर्जीवित करें। इसी क्रम में मैं यहां आया हूं। उन्होंने कहा- मेरा विश्वास है कि जनता और पुलिस के बीच समन्वय कायम रहेगा। इसी तरह से हम संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगा पाएंगे। हमारी पुरानी व्यवस्था है, जिसमें किसी भी संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को प्रवेश करने पर टोका जाता है और पुलिस को सूचना मिलती है। ये व्यवस्था जारी रहे और संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी आए, इसी पर फोकस है। इस दौरान कमिश्नर पैदल ही गलियों में हथाई पर बैठे लोगों से चर्चा करते हुए नजर आए। कमिश्नर ने लोगों से पूछा कि पुलिस गश्त बराबर होती है या नहीं। इस पर लोगों ने बताया- यहां पुलिस भी एक्टिव है और स्थानीय लोग भी। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से भी फीडबैक लिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    होली पर रेलवे ने शुरू की तीन नई स्पेशल ट्रेनें:कोटा- मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी तक चलेंगी,जानिए पूरा शेड्यूल
    Next Article
    अजमेर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चोरी:धोक लगाकर एक किलो चांदी से बने छत्र को लेकर बदमाश, वारदात सीसीटीवी में कैद

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment