SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    होली पर रेलवे ने शुरू की तीन नई स्पेशल ट्रेनें:कोटा- मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी तक चलेंगी,जानिए पूरा शेड्यूल

    6 months ago

    होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा-मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोटा-मथुरा एक- एक, जबलपुर और राशिदपुर दो-दो फेरे करेगी। कोटा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (09806/09805) आने-जाने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 09806 कोटा से 1 और 3 मार्च को शाम 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09805 जबलपुर से 2 और 4 मार्च को सुबह 9:10 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे कोटा आएगी। स्टॉपेज: अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और सिहोरा रोड। कोच डिटेल्स: कुल 12 डिब्बे - 6 सामान्य, 2 शयनयान और 2 बैठक श्रेणी। कोटा-मथुरा-09801 गाड़ी संख्या 09801 कोटा से 2 मार्च को रात 10.15 बजे रवाना होकर सुबह 4.20 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 मथुरा से 3 मार्च को सुबह 5.40 बजे रवाना होकर 11.40 बजे कोटा पहुंचेगी‌। रास्ते में यह ट्रेन लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 4 सामान्य, 6 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय, 1 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। कोटा-राशिदपुर खोरी स्पेशल ट्रेन (09807/09808) आने-जाने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 09807 कोटा से 25 फरवरी और 4 मार्च को रात 9:55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे राशिदपुर खोरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09808 राशिदपुर खोरी से 26 फरवरी और 5 मार्च को सुबह 6:55 बजे रवाना होकर दोपहर 3:55 बजे कोटा आएगी। स्टॉपेज: लाखेरी, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमूं सामौद, रींगस और सीकर। कोच डिटेल्स: कुल 22 कोच - 1 एसी फर्स्ट सह द्वितीय, 2 एसी सेकंड, 5 एसी थर्ड, 1 एसी थर्ड इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 जनरल, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दौसा में आश्रम हॉस्टल और आवासीय स्कूलों में एडमिशन शुरू:12 मार्च तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे; जानिए- पूरी प्रोसेस
    Next Article
    चोरी की वारदात की जगह कमिश्नर ने किया दौरा:1 दिन में खुलासा करने पर लोगों ने पुलिस के समर्थन में लगाए नारे

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment