SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 16% गिरकर ₹70 पर आया:₹590 करोड़ के फ्रॉड के बाद गिरावट, हरियाणा सरकार के खातों में गड़बड़ी हुई

    6 months ago

    IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज यानी 23 फरवरी को 16% गिरकर 70.09 रुपए पर बंद हुए। बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में ₹590 करोड़ का फ्रॉड सामने आने के बाद शेयर गिरे हैं। यह फ्रॉड हरियाणा सरकार से जुड़ी संस्थाओं के बैंक खातों में अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए किया गया है। जितने का ये फ्रॉड है, वह बैंक के तीसरी तिमाही के मुनाफे ₹503 करोड़ से भी ज्यादा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "हम इस घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, सिस्टम में कोई दिक्कत नहीं है।" बैंक ने 4 कर्मचारियों को सस्पेंड किया मामला सामने आते ही IDFC फर्स्ट बैंक ने चंडीगढ़ ब्रांच के 4 अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए इंडिपेंडेंट फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेटर के रूप में 'KPMG' को नियुक्त किया गया है। खाता बंद करने की रिक्वेस्ट से सामने आया मामला CEO बोले- ये आपसी मिलीभगत का मामला बैंक के एमडी और सीईओ वी. वैद्यनाथन ने कहा, “यह कोई स्ट्रक्चरल कमजोरी या सिस्टम लेवल का इशू नहीं है, बल्कि आंतरिक मिलीभगत का मामला है। हमारे पास मेकर, चेकर और ऑथराइजर जैसे कड़े कंट्रोल मौजूद हैं। बैंक पिछले 10 साल से काम कर रहा है और 1,000 से ज्यादा ब्रांच हैं, लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।” रिकवरी के लिए दूसरे बैंकों को नोटिस जारी बैंक ने उन खातों को फ्रीज करने के लिए दूसरे बैंकों को 'रिकॉल नोटिस' जारी किए हैं, जिनमें फ्रॉड का पैसा ट्रांसफर होने का शक है। बैंक को इससे कुछ हद तक रिकवरी की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स बोले- मुनाफे पर 20% तक असर पड़ेगा ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS के मुताबिक, यह फ्रॉड बैंक के वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित मुनाफे का लगभग 22% है। वहीं मॉर्गन स्टेनली ने इसे प्री-टैक्स प्रॉफिट का 20% बताया है। इन्वेस्टेक ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग तो बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस ₹105 से घटाकर ₹92 कर दिया है। फॉरेंसिक ऑडिट तक शेयर पर दबाव बना रह सकता है। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है फॉरेंसिक ऑडिट? जब किसी कंपनी में वित्तीय हेरफेर का शक होता है, तो फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाता है। इसमें सामान्य ऑडिट के मुकाबले ज्यादा गहराई से जांच होती है ताकि कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। इसमें ईमेल, डिलीट किए गए डेटा और ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ा जाता है। चेकलिस्ट: अगर आपका पैसा बैंक में है तो क्या करें? यह फ्रॉड बैंक के इंटरनल सिस्टम और सरकारी खातों से जुड़ा है, रिटेल ग्राहकों के पैसे पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। फिर भी सावधानी के लिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सोना ₹3 हजार महंगा, ₹1.58 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹14 हजार महंगी होकर ₹2.64 लाख किलो हुई, इस साल 33 हजार बढ़ चुकी
    Next Article
    सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,295 पर बंद:निफ्टी में 142 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment