SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,295 पर बंद:निफ्टी में 142 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी

    6 months ago

    सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही। IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फ्रॉड, 16% टूटा शेयर IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर आज 16% गिरकर 70.09 रुपए पर आ गए है। चंडीगढ़ की एक ब्रांच में करीब 590 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है जिस कारण शेयर गिरे हैं।। मामला तब खुला जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी दी। बैंक ने फिलहाल इस मामले में शामिल 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार अमेरिकी बाजार में 20 फरवरी को तेजी रही विदेशी निवेशकों ने 934 करोड़ रुपए के शेयर बेचे क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO आज से खुला रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से खुल गया है। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। शुक्रवार को 316 अंक चढ़कर बंद हुआ था सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 0.2% चढ़ा। वहीं शुक्रवार को यह 316 अंक यानी 0.38% चढ़कर 82,814 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इस हफ्ते 0.4% मजबूत हुआ। शुक्रवार को इसमें 117 अंक यानी 0.46% की तेजी आई और यह 25,571 पर बंद हुआ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 16% गिरकर ₹70 पर आया:₹590 करोड़ के फ्रॉड के बाद गिरावट, हरियाणा सरकार के खातों में गड़बड़ी हुई
    Next Article
    बिजनेस एनालिसिस:जीएसटी कटौती और त्योहारों के बाद भी वाइट गुड्स का मुनाफा 35% गिरा; अब गर्मी के भरोसे कंपनियां

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment