SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    जोधपुर में एक साथ बदले कमिश्नर और रेंज IG:SOG के शरत कविराज को मिली CP की कमान, सत्येंद्र सिंह होंगे IG

    6 months ago

    भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट सोमवार देर रात जारी हुई। ट्रांसफर लिस्ट में एक चौंकाने वाला ट्रांसफर जोधपुर पुलिस कमिश्नर को लेकर हुआ। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जोधपुर कमिश्नर से जयपुर में विशेष ऑपरेशन के कमिश्नर के तौर पर लगाया गया है। जबकि महानिरीक्षक पुलिस SOG शरद कविराज अब जोधपुर के नए कमिश्नर होंगे। कविराज पूर्व में जोधपुर ग्रामीण के SP भी रह चुके हैं। वहीं रेंज IG राजेश मीणा को भी जोधपुर से जयपुर लगाया गया है। उनकी जगह सत्येंद्र सिंह को CID CB के IG से जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद पर लगाया गया है। वहीं IG राजेश मीणा को महानिरीक्षक पुलिस गृह रक्षा जयपुर लगाया गया है। इसके अलावा हरेंद्र कुमार महावार को पुलिस उप महानिरीक्षक S.S.B. जोधपुर से महानिरीक्षक पुलिस CID CB लगाया गया है। बता दें कि जब लिस्ट जारी हुई उस समय कमिश्नर ओमप्रकाश भीतरी शहर के दौरे पर थे। उन्होंने शहर में हथाई कल्चर को डेवलप किया था। जहां स्मार्ट और पीपुल फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत उन्होंने कई नवाचार किए। इसके अलावा AI के जरिए ओर यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए पोर्टल लॉन्च करने सहित रात के समय बाइक राइड की भी शुरुआत की। --- ये खबर भी पढ़ें जोधपुर पुलिस कमिश्नर बदला,जयपुर में राहुल प्रकाश को नई जिम्मेदारी:विकास कुमार अब नहीं होंगे ATS के आईजी; आधी रात 21 आईपीएस के ट्रांसफर राज्य सरकार ने देर रात 21 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। ज्यादातर अफसरों के प्रमोशन के बाद ट्रांसफर किए गए हैं। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर और जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा के रेंज आईजी के तबादले किए गए हैं। एसओजी आईजी शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में पारा 35 डिग्री पर पहुंचा:बाड़मेर, जयपुर, बीकानेर में रात की सर्दी कम हुई; न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से ऊपर
    Next Article
    जोधपुर पुलिस कमिश्नर बदला,जयपुर में राहुल प्रकाश को नई जिम्मेदारी:विकास कुमार अब नहीं होंगे ATS के आईजी; आधी रात 21 आईपीएस के ट्रांसफर

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment