SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    राजस्थान में पारा 35 डिग्री पर पहुंचा:बाड़मेर, जयपुर, बीकानेर में रात की सर्दी कम हुई; न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से ऊपर

    6 months ago

    राजस्थान में दिन में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, होली तक राज्य के कुछ शहरों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 20 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। जयपुर, बीकानेर, बाड़मेर में रात में भी सर्दी अब कम हो गई। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज हो रहा है। हल्की बारिश से बदला मौसम पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ शहरों में सोमवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे। जयपुर, टोंक के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। जयपुर, टोंक के अलावा अलवर, सीकर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ के एरिया में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जबकि पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि कोटा में 30.9, अजमेर में 30.6, पिलानी, नागौर में 30.7, बारां में 30.3 और निवाई (टोंक) में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में सर्दी कम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर दिन में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने के साथ अब सुबह-शाम की सर्दी भी कई शहरों में बहुत कम हो गई। जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पूर्व विधायक कॉमरेड हेतराम बेनीवाल का निधन:94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, किसानों के लिए सरकारों को झुकाने वाली आवाज खामोश
    Next Article
    जोधपुर में एक साथ बदले कमिश्नर और रेंज IG:SOG के शरत कविराज को मिली CP की कमान, सत्येंद्र सिंह होंगे IG

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment