SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    जयपुर में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या:बैठने की जगह को लेकर हुआ था विवाद; आरोपियों को पकड़ा

    6 months ago

    जयपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्‌ठे हो गए। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। घटना भट्‌टाबस्ती थाना इलाके की रविवार रात 8:30 बजे की है। थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- नाबालिग (17) पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जहां वारदात हुई, वहां बैठने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- आरोपियों को पुलिस ने डिटेन किया है। पुलिस अब उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। मामूली कहासुनी को लेकर आरोपियों ने चाकू घोंपकर हत्या की थी। थानाधिकारी दीपक त्यागी ने बताया- घटनास्थल पर एडिशनल डीएसपी बजरंग सिंह शेखावत, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हटाया वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का मांग को लेकर थाने का बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाने की कोशिश की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    एक्सीडेंट में प्रेग्नेंट पत्नी और 3 बच्चियों की मौत:कार चला रहा पति हुआ घायल, ससुर पुलिस से बोला- ये एक्सीडेंट नहीं मर्डर, पार्ट-1
    Next Article
    रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर 1.85 करोड़ ठगे:मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताया, कहा-अकाउंट में जमा सारे पैसे सरेंडर करने होंगे

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment