SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे

    6 months ago

    पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने से पहले ग्रामीण इस सर्वे में भाग लेकर अपने गांव के मुखिया की पांच बड़े मुद्दों पर रेटिंग कर सकते हैं। पाठक ये भी बता सकते हैं कि जनता की उम्मीदों पर सरपंच कितना खरा उतरे। दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के सरपंच को जनता द्वारा दिए गए कुल औसत नंबर दिखाई देंगे। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने सरपंच के काम से कितनी संतुष्ट है। रिजल्ट देखने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पूरी प्रक्रिया में महज एक मिनट का समय लगेगा और तुरंत आपके सामने सरपंच की रेटिंग आ जाएगी। ये सर्वे पूरी तरह गोपनीय है। इसमें सरपंच की रेटिंग करने वाले की पहचान उजागर नहीं होगी। दैनिक भास्कर राजस्थान के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सर्वे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने एप पर सर्वे लॉन्च करने के बाद अपनी ग्राम पंचायत अटारी (भरतपुर) के बारे में देखा। उन्होंने कहा- भास्कर सरपंच सर्वे से जनता की राय सामने आएगी और सभी को इसका पता चल सकेगा। सीएम शर्मा ने बताया- राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश में सुशासन और युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। साथ ही ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनने के बाद से आए बजट में गांव, गरीब, किसान के साथ हर इलाके का विशेष ध्यान रखा गया है। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- इस सर्वे से लोगों को अपनी बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा। लोग बता सकेंगे कि जनप्रतिनिधियों से उनकी क्या उम्मीदें रहती हैं और वे कितनी पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि इससे जनप्रतिनिधियों को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। सीएम ने दैनिक भास्कर एप को इसके लिए बधाई दी और कहा कि सर्वे से भविष्य में जनप्रतिनिधि अधिक पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। हमारी सरकार का भी यही उद्देश्य है। इस मौके दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने कहा- यह सर्वे राजस्थान का सबसे बड़ा सर्वे है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब राजस्थान की सभी पंचायतों में कामकाज पर जनता की राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में पाठकों को दैनिक भास्कर एप पर और अधिक नई जानकारियों के साथ खबरें पढ़ने को मिलेंगी। एक सप्ताह तक चलेगा सर्वे आज से शुरू होकर यह सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। जो व्यक्ति एक बार सर्वे में भाग ले चुका है, वो दूसरी बार रेटिंग नहीं दे पाएगा। एक से पांच नंबर दे सकेंगे सरपंच को यह एक ऐसा सर्वे होगा जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकेंगे। लोग ये भी देख सकेंगे कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। यह नंबर देना बहुत आसान है। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- पंचायत चुनाव परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे दैनिक भास्कर एप में पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा पाठकों को अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी, सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी भी गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जोधपुर पुलिस कमिश्नर बदला,जयपुर में राहुल प्रकाश को नई जिम्मेदारी:विकास कुमार अब नहीं होंगे ATS के आईजी; आधी रात 21 आईपीएस के ट्रांसफर
    Next Article
    रात को थाने में युवती लाने पर दो कॉन्स्टेबल बर्खास्त:भरतपुर SP की कार्रवाई, बाइक से पीछा कर वीडियो बनाने वाले युवक का मोबाइल छीना

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment