SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    रात को थाने में युवती लाने पर दो कॉन्स्टेबल बर्खास्त:भरतपुर SP की कार्रवाई, बाइक से पीछा कर वीडियो बनाने वाले युवक का मोबाइल छीना

    6 months ago

    भरतपुर के भुसवार थाने में तैनात दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि इन दोनों कॉन्स्टेबल ने 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे एक युवती को थाने लेकर आए थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद एसपी दिगंत आनंद ने यह कार्रवाई की है। इस पूरे मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक ने बाइक का पीछा किया बर्खास्त कॉन्स्टेबल का नाम सोनू और परमवीर है। इस पूरे मामले का वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया- 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे उसके घर के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर सवार दो युवक एक युवती को अपने साथ लेकर जा रहे थे। शक होने पर उसने बाइक का पीछा किया। बाइक सीधे भुसावर पुलिस थाने के अंदर पहुंची थी। मोबाइल छीनने और मारपीट का आरोप युवक का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाया तो थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जब्त कर लिया। उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। बदनामी के डर से परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे
    Next Article
    दिलावर बोले- भैंस का बच्चा बुद्धि से भ्रष्ट होता है:बड़ा होकर पाड़ा ही रहता है, बच्चों को बुद्धिमान बनाना है तो गाय का दूध पिलाओ

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment