SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट:बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 15 पर पहुंचा

    6 months ago

    सवाई माधोपुर में जिले में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस दौरान यहां आसमान में बादल भी छाए हुए थे। जिससे मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां सुबह सुबह अच्छी धूप खिली। सवाई माधोपुर में बीते दिन हुई बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में सोमवार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान यहीं रहा था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सवाई माधोपुर में अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, होली तक सवाई माधोपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंचने की संभावना है। यहां दिन में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने से आगामी दिनों में सुबह-शाम की सर्दी कम होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    कोटा में बनेगा नया लिंक रोड:परकोटे से बाहर आने के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता, सेंट पॉल स्कूल से कैथूनीपोल चौराहे तक बनेगा
    Next Article
    साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिली बुजुर्ग की बॉडी:पैसेंजर ने फोन कर दी जानकारी, नहीं हुई पहचान

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment