SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिली बुजुर्ग की बॉडी:पैसेंजर ने फोन कर दी जानकारी, नहीं हुई पहचान

    6 months ago

    जैसलमेर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस के साधारण कोच में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पैसेंजर की सूचना पर ऑन-ड्यूटी रेलवे स्टाफ ने जीआरपी को बताया। रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर को चेकअप करवाया गया। डॉक्टर ने बुजुर्ग को जांच कर जवाहिर हॉस्पिटल भेजा। जवाहिर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पुलिस वारिसों की तलाश में जुटी है। यात्री की सूचना पर हरकत में आया स्टाफ रेलवे पुलिस के अधिकारी दुर्ग सिंह ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस के जैसलमेर पहुंचने के बाद एक यात्री ने ट्रेन मैनेजर को सूचना दी कि साधारण कोच में एक वृद्ध व्यक्ति काफी देर से अचेत अवस्था में पड़ा है। ट्रेन मैनेजर ने तुरंत ऑन-ड्यूटी स्टेशन स्टाफ और रेलवे डॉक्टर को सूचित किया। मौके पर पहुंचे रेलवे डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद वृद्ध की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जव्हाइर हॉस्पिटल भिजवाया। जवाहिर हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नहीं मिला कोई दस्तावेज या टिकट पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई यात्रा टिकट, मोबाइल फोन या पहचान संबंधी दस्तावेज (ID कार्ड) बरामद नहीं हुआ है। वृद्ध की उम्र करीब 65 वर्ष के आसपास आंकी गई है। उन्होंने गहरे नीले रंग की पैंट और ग्रे रंग की फुल बाजू की शर्ट पहनी हुई थी और शरीर पर केवल एक कंबल ओढ़ रखा था। कुदरती मौत का अंदेशा अधिकारी दुर्ग सिंह के अनुसार, मृतक के शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला 'कुदरती मौत' का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। पुलिस की अपील रेलवे पुलिस ने आमजन से अपील की है कि हुलिए के आधार पर यदि कोई भी व्यक्ति इस वृद्ध के बारे में जानकारी रखता हो, तो वह जैसलमेर रेलवे पुलिस या जवाहिर हॉस्पिटल की मोर्चरी रूम में संपर्क कर सकता है। शिनाख्त के प्रयासों के लिए पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट:बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 15 पर पहुंचा
    Next Article
    जोधपुर में फ्लॉप रही बसों की हड़ताल:आम दिनों की तरह की चलती रही बसें, ऑटो, एसोसिएशन के दावों की खुली पोल

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment