SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    सीढ़िया उतरते समय युवक को आया हार्ट अटैक, मौत:दोस्त की दुकान पर गया था, बाहर निकलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से नीचे गिरा

    6 months ago

    पाली शहर में रविवार को एक 32 साल युवक की अचानक मौत हो गई। युवक अपने दोस्त की दुकान पर गया था, जहां सीढ़ियां उतरते समय उसकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर गया। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। सीढ़ियां उतरते समय बिगड़ी तबीयत घटना रविवार को रामलीला मैदान क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा टावर, मरुधर नगर (टैगोर नगर) निवासी 32 वर्षीय कल्पेश धारीवाल अपने दोस्त की दुकान पर गया हुआ था। दुकान से नीचे उतरते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सीढ़ियों से गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक की आशंका मामले में बांगड़ अस्पताल के डॉक्टर पंकज माथुर ने बताया कि युवक को जब अस्पताल लाया गया, तब उसकी मृत्यु हो चुकी थी। साथ आए लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकता था। परिजन दिल्ली में, पत्नी और डेढ़ साल का बेटा घर पर घटना के समय मृतक के माता-पिता और भाई पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी प्रियंका और डेढ़ साल का बेटा जिनेय ही मौजूद थे। जवान बेटे की अकाल मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार परिजनों के लौटने के बाद शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा गया। सोमवार को बिना पोस्टमॉर्टम के शव घर ले जाया गया, जहां परंपरानुसार अंतिम संस्कार किया गया। कल्पेश की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। परिवार में उसकी पत्नी और छोटा बेटा है। अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जोधपुर में फ्लॉप रही बसों की हड़ताल:आम दिनों की तरह की चलती रही बसें, ऑटो, एसोसिएशन के दावों की खुली पोल
    Next Article
    जिला कलेक्टर ने नगरपरिषद भूमि पर अतिक्रमण का लिया संज्ञान:अवैध कब्जों और दुकानों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment