SEARCH

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    NEWSBUZZ INDIA

    जोधपुर में फ्लॉप रही बसों की हड़ताल:आम दिनों की तरह की चलती रही बसें, ऑटो, एसोसिएशन के दावों की खुली पोल

    6 months ago

    जोधपुर में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन की चक्का जाम हड़ताल आज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। शहर में हड़ताल के ऐलान के बीच निजी बसें बेरोकटोक चलती रहीं और हड़ताल का असर लगभग बेअसर नजर आया। जबकि एसोसिएशन की ओर से दावा किया जा रहा था कि बसों की हड़ताल रहेगी। किसी भी रूट पर बसें नहीं चलेगी। इस दौरान शहर के अधिकांश चौराहों पर निजी बसें यात्रियों को चढ़ाती-उतारती दिखीं, वहीं कई बसें माल ढुलाई करती भी नजर आईं। अलग-अलग गली-मोहल्लों से भी सवारियां बिठाकर बसें अपने गंतव्य तक जाती रहीं। वहीं सिटी बस, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े रूट की बस सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। केवल एसोसिएशन से जुड़े कुछ बस मालिकों की बसें बंद रहीं। ऐसे में कुल मिलाकर, हड़ताल का आम जनजीवन और यातायात व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अवैध बसों पर कार्रवाई का मामला बता दें कि शहर ओर प्रदेश में नियम विरुद्ध अवैध तरीके से संचालित होने वाली बसों के खिलाफ RTO की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ऐसी बसों की वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी सामने आती है, लेकिन बस संचालक बसों में सुधार करने के बजाय RTO के खिलाफ ही हड़ताल पर उतर आए हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिली बुजुर्ग की बॉडी:पैसेंजर ने फोन कर दी जानकारी, नहीं हुई पहचान
    Next Article
    सीढ़िया उतरते समय युवक को आया हार्ट अटैक, मौत:दोस्त की दुकान पर गया था, बाहर निकलते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से नीचे गिरा

    Related Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment